मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ आंगन बाडी़ वर्करज की मीटिंग के बाद वीरवार दोपहर बाद आंगनबाड़ी वर्करों ने शिक्षा मंत्री ओपी सोनी के घर के बाहर चार दिनों से चल रहा धरना उठा लिया।
आंगन बाडी़ वरकर्ज यूनियन की प्रधान हरगोबिंद कौर के नेतृत्व में पांच सदस्यीय शिष्टमंडल वीरवार सुबह मुख्यमंत्री से मिला। मुख्यमंत्री के यह विश्वास दिलाने के बाद कि शाहकोट’उपचुनाव के बाद आंगनबाड़ी वर्करों की समस्याओं का हल कर दिया जाएगा, धरना खत्म कर दिया गया। हरगोबिंद कौर ने कहा है कि वर्करों की मांग को लेकर बठिंडा में चल रहा 109 दिन पुराना धरना उसी तरह जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि सरकार ने उनकी मांगों को जून के पहले हफ्ते तक पूरा करने का विश्वास दिलाया है। अगर इन्हें पूरा ना किया गया तो अगला प्रोग्राम तैयार किया जाएगा।
रोष
आंगनवाड़ी वर्करों का बठिंडा में चल रहा 109 दिन पुराना धरना रहेगा जारी
आंगनवाड़ी वर्करों ने रोष जताया कि सरकार उनकी मांगें पूरी नहीं कर रही है।