पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Amritsar
  • अमृतसर विकास मंच ने मेयर को शहर की समस्याएं बताईं,

अमृतसर विकास मंच ने मेयर को शहर की समस्याएं बताईं,

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अमृतसर विकास मंच की तरफ से शहर की समस्याओं को लेकर मेयर कर्मजीत सिंह रिंटू के साथ मीटिंग की गई। जिसमें मेयर ने बताया कि ट्रैफिक समस्या हल करने के लिए कैरो मार्केट, मच्छी मंडी व अन्य जगह पर मल्टीस्टोरी पार्किंग बनाने का काम शुरू होने जा रहा है। इसके अलावा नई रेहड़ी मार्केट बनाने, अवैध निर्माण रोकने, सिटी बस के नए रूट शुरू करने, सीएनजी और बैटरी चलित आटो रिक्शा में बढ़ौतरी करने, स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट, श्री दुर्ग्याणा तीर्थ सौंदर्यकरण और हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्टों पर काम किया जा रहा है। इसके अलावा लोगों को साफ पानी और सीवरेज सिस्टम में सुधार के लिए काम किया जा रहा है।

इस मौके पर मनमोहन सिंह बराड़, दलजीत सिंह कोहली, चरणजीत सिंह गुमटाला, निरमल सिंह आनंद, प्रो. जोगिंदर सिंह जोगी, कुलदीप सिंह, राकेश कुमार, रघुनाथ सिंह, माइकल, हरदीप सिंह चाहल, सेवक सिंह, गुरदयाल सिंह, सिमरनदीप सिंह मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...