अमरुका में 21 अप्रैल से जलसा सुरक्षा में तैनात रहेंगे 100 जवान
कैथवाड़ा. गांव अमरुका में जलसे के लिएतैयार हो रहा मुख्य पांडाल।
कई मौलाना करेंगे तकरीर, देशभर से जुटेंगे लोग
कैथवाड़ा| इस बार मेवात के गांव अमरुका में सबसे बड़ा जलसा 21 से 23 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा। आयोजन कमेटी के सदस्य अकबर खान ने बताया कि तीन दिवसीय जलसे मे जलसा स्थल पर ही रहने खाने व रुकने की व्यवस्था रहेगी।
जलसे में हजरत मौलाना हजरत साद, बेगलेवाली मस्जिद मरकज निजामुदीन नई दिल्ली, मौलाना यूसुफ, मियाजी अजमत उल्ला तबलीक जमात के वक्ता, मौलाना चिरागुदीन सीकर तकरीर करेंगे। जलसे के लिए वाटर प्रूफ मुख्य पांडाल बनाया है। जलसे में 21 अप्रैल को दोपहर ढाई बजे से पौने पांच बजे तक तकरीर का कार्यक्रम होगा। इसके बाद शाम साढ़े पांच बजे से सवा छह बजे तक तथा इसके बाद रात्रि को साढ़े सात बजे से साढ़े नौ बजे तक कार्यक्रम होगा। 22 व 23 अप्रैल को सुबह छह बजे से कार्यक्रम होगा।चारों दिशाओ में अस्थाई शौचालय बनाए गए है।प्रशासन की और से जलसा स्थल पर सौ पुलिस के जवान तथा आरएसी के जवान तैनात होंगे। तीन दिन तक सड़कों पर ओवर लोडिंग वाहन तथा ध्वनि रहित वाहनों का आवागमन हो सकेगा। प्रशासन की और से जलसा स्थल पर दमकल की व्यवस्था, मेडिकल की व्यवस्था तथा एम्बुलेंस की व्यवस्था रहेगी।
कार्यक्रम में अठारह जगह निशुल्क खाने की व्यवस्था की गई। कार्यक्रम के दौरान एक होटल अलग से बनाया गया है, जहां पर हिन्दू भाई निशुल्क भोजन कर सकेंगे। खाने की व्यवस्था सुबह आठ बजे, नाश्ते मे चाय हलवा, एक बजे भोजन, रात्रि नौ बजे भोजन की व्यवस्था रहेगी।