अमौर प्रखंड के ग्रामीण इलाकों में खसरा का प्रकोप जारी है। जिससे यहां का स्वास्थ्य विभाग बेखबर है। मिली जानकारी के अनुसार प्रखंड के भवानीपुर पंचायत अंतर्गत रानी एवं सिहालो गांव में दर्जनों परिवार के बच्चे खसरा के प्रकोप से आक्रांत हैं। रानी गांव निवासी मो समीम अख्तर (शिक्षक) ने बताया उनके चार बच्चे गत 5 मई 2018 से खसरा के प्रकोप से अाक्रांत हैं। इसमें मो सलमान अख्तर (12), मो अरमान अख्तर (10), मो फरहान अख्तर (8) एवं लड़की सुजान (6) वर्ष शामिल हैं। इसी गांव में मो एकराम (22) पिता मो हातिम सहित अन्य कई परिवारों के लोग तथा बच्चे खसरा की चपेट में हैं।