अमौर थाना क्षेत्र के तालबाड़ी गांव में गत 9 मई 2018 की संध्या हुई राहजनी व लूटपाट की घटना में संलिप्त दो अभियुक्तों को अमौर पुलिस ने गिरफ्तार किया तथा लूट की बाइक व लूट में इस्तेमाल अन्य एक बाइक को भी बरामद किया है। थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने कांड का उदभेदन करते हुए बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों में एक शमशाद पिता स्व जलील ग्राम डौहुबाड़ी थाना अमौर जो कांड का नामजद प्राथमिकी अभियुक्त है तथा दूसरा गिरफ्तार अभियुक्त वसीक पिता मुस्तफा निवासी खाड़ी थाना अमौर जो कांड का अप्राथमिकी अभियुक्त है। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास कांड में प्रयुक्त सुपर स्प्लेंडर मोटर साइकिल नंबर बीआर 37 जे 3640, लूटी गए मोटर साइकिल दोनों लुकिंग ग्लास, घटना के समय प्रयुक्त पीले रंग की हाफ कमीज अप्राथमिकी अभियुक्त वसीक के पास से लूटी गई मोटरसाइकिल का चाबी, लुटे गए मोटरसाइकिल का रजिस्ट्रेशन कार्ड , लुटे गए ग्लैमर मोटर साइकिल नंबर बीआर 37 एम 6677 बरामद हुआ। गिरफ्तार अभियुक्तों ने गत 9 मई 2018 को अमौर थाना क्षेत्र के तालबाड़ी हरिजन टोला के समीप अन्य साथियों के साथ राहजनी की घटना को अंजाम दिया था और उसी गांव में अष्टयाम संकृतन देखने जा रहे रौटा थाना क्षेत्र के सोनामनी गांव निवासी सोचेन नारायण पिता लक्ष्मी नारायण के साथ मारपीट कर लूटपाट की थी। लूटपाट के क्रम उसका बाइक घड़ी, गले का चांदी लोकेट एवं नगदी सात सौ रूपये लूट लिया था । इस संबंध में घटना के शिकार सोचेन नारायण द्वारा अमौर थाना कांड संख्या 72/18 के तहत नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। कांड पर त्वरित कार्रवाई करते हुए कांड से जुड़े दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लूट के बाइक बरामद कर लिया गया है तथा अन्य अभियुक्तों की तलाश पुलिस सरगर्मी के साथ कर रही है।