अमौर/ चम्पानगर | अमौर थाना क्षेत्र में समकालीन अभियान के तहत हुई पुलिस छापेमारी में लंबित मामलों के वर्षों से फरार पांच वारंटियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार वारंटियों में कमलेश शर्मा, सुभाष शर्मा पिता सुरेंद्र शर्मा, ग्यानंद शर्मा पिता वासुदेव शर्मा निवासी खमेला, मो समीम पिता हकीम एवं मो मुरसीद पिता नसीम निवासी गरहरा थाना अमौर मुख्य रूप शामिल है। जिसे थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। वहीं चम्पानगर ओ.पी. पुलिस ने गुरूवार की देर रात एस. ड्राइव अभियान के तहत एक वारंटी को गिरफ्तार किया है।