ट्रक पलटा, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान
बैसा | अमौर प्रखंड क्षेत्र की चन्नी गांव जाने वाली सड़क के मोड़ पर सुबह छह बजे बेडमिसाली से लदा ट्रक पलट गया। जिस जगह ट्रक पलटा उसी स्थान के समीप डोरिया गांव के निवासी चंद्र लाल कर्मकार अपनी लोहे की दुकान पर कार्य कर रहा था। हालांकि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आनन-फानन में ट्रक ड्राइवर समेत छह लोगों ने ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई। इस हादसे के बाद ग्रामीणों ने आक्रोश प्रकट करते हुए कहा कि परिवहन विभाग के पदाधिकारियों के द्वारा वाहन चेकिंग नहीं की जाती है।