बायसी | केंद्र सरकार के स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग तथा मानव संसाधन विभाग के संयुक्त सचिव सचिन सिन्हा शुक्रवार को बायसी अनुमंडल मुख्यालय के कस्तूरबा विद्यालय पहुंचकर निरीक्षण किया। जांच के दौरान वहां कार्यरत शिक्षक को डांट फटकार लगाई और विद्यालय की व्यवस्था को पटरी पर लाने की नसीहत दी। अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न सरकारी विद्यालय मसलन आसजा मवैया उच्च विद्यालय, शिफ्टिंग मध्य विद्यालय, तथा प्रत्य टोला प्राथमिक विद्यालय का भी निरीक्षण किया। सभी विद्यालय के प्रधानाध्यापक से स्कूल की विधि व्यवस्था पर चर्चा की। जिसके बाद उन्होंने विद्यालय के भवन निर्माण से लेकर विद्यालय की साफ सफाई और पठन पाठन की जांच पड़ताल की। निरीक्षण के दौरान सचिव ने विद्यालय में पठन पाठन का भी जायजा लिया और बच्चों की अनुपस्थिति का कारण पूछा। इसके बाद निरीक्षण के लिए अमौर के लिए रवाना हो गए। इस दौरान डीईओ मिथिलेश कुमार तथा डीपीओ नंदकिशोर साह, बायसी एसडीओ सावन कुमार आदि थे।