प्रखंड मुख्यालय स्थित ताजपुर गांव में पीएमजेएसवई सड़क निर्माण में बरती जा रही शिथिलता पर स्थानीय ग्रामीणों ने रोष प्रकट किया है। इस योजना का शिलान्यास 21 जून 2017 को सांसद मौलाना असरारूल हक द्वारा आयोजित समारोह में किया गया था। साथ ही निर्माण कार्य प्रारंभ किया गया था। सड़क का नाम एलओ 69 एसबीआई से ताजपुर लंबाई 1.420 किमी, पुलिया 4 नग, एकरारनामा राशि 96.37 लाख, 5 वर्ष तक अनुरक्षण की राशि 4.11 लाख, संवेदक मुरली मनोहर जोशी, कार्यकारी एजेंसी कार्यपालक अभियंता, ग्रामीण कार्य विभाग कार्य प्रमंडल बायसी, पूर्णिया है।