पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Bhagalpur
  • कालाजार उन्मूलन को गांवों में हो रहा छिड़काव

कालाजार उन्मूलन को गांवों में हो रहा छिड़काव

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रखंड में केयर इंडिया के तत्वावधान में कालाजार उन्मूलन अभियान के तहत गांव-गांव में एसपी का छिड़काव किया जा रहा है। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ बीके ठाकुर के नेतृत्व में तथा बीडीओ राजकिशोर प्रसाद शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में 11 टीम का गठन किया गया है। जो प्रखंड के चयनित गांवों में घर-घर जाकर एसपी छिड़काव में जुटे हैं। स्वास्थ्य प्रबंधक सुधांशु शेखर झा एवं केयर इंडिया तकनीकी सहयोगी प्रखंड समन्वयक विनोद कुमार ने बताया कि इस प्रखंड में गत 20-03-2018 से 28-05- 2018 तक छिड़काव की तिथि निर्धारित की गई है। 12 पंचायतों के 29 गांव में 38,464 हाउस होल्ड में 190525 की आबादी का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए 17 सब सेेंटर बनाए गए हैं। जहां टीम के सदस्य पूरी तत्परता के साथ एसपी का छिड़काव कर अभियान को सफल बनाने में लगे हैं। प्रखंड के चयनित पंचायत बकेनिया बरेली, भवानीपुर पंचायतों में एसपी का छिड़काव किया जा चुका है।

खबरें और भी हैं...