पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • न्याय आपके द्वार शिविर में निपटाए लंबित प्रकरण

न्याय आपके द्वार शिविर में निपटाए लंबित प्रकरण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उपखंड क्षेत्र पिंडवाड़ा की ग्राम पंचायत सिवेरा में राजस्व लोक अदालत अभियान न्याय आपके द्वार शिविर आयोजित किया गया। पिंडवाड़ा के उपखंड अधिकारी पर्वत सिंह चुंडावत ने बताया कि राजस्व विभाग ने धारा 136 के तहत 4 प्रकरण, नामांतरण के 31 प्रकरणों का निस्तारण एवं राजस्व नकलें कुल 22 जारी की। इधर, सिरोही उपखंड के अटल सेवा केंद्र जावाल में राजस्व लोक अदालत न्याय आपके द्वार अभियान के तहत 25 वर्षों से खातेदारी हक से वंचित एक व्यक्ति को खातेदारी अधिकार दिए गए। वर्ष 1993 में ताराराम के पिता पुनाराम पुत्र भूबाजी माली का नाम नामांतरण 17 सितम्बर 1993 में गलती से नाम हट गया था। उसके पश्चात प्रार्थी ने कई बार आवेदन किए, लेकिन उनको न्याय नहीं मिला। जावाल में आयोजित शिविर में प्रभारी अधिकारी नाथूसिंह राठौड़ ने ताराराम के प्रार्थना पत्र पर त्वरित कार्यवाही कर पिता पुनाराम पुत्र भूबाजी माली का नाम दर्ज करने के आदेश जारी किए।

वराड़ा, पोसालिया, लौटाणा, नागाणी और मुदरला गांव में आज लगेंगे न्याय आपके द्वार शिविर : सिरोही. राजस्व लोक अदालत न्याय आपके द्वार अभियान के तहत बुधवार को सिरोही उपखंड के वराड़ा, शिवगंज के पोसालिया, पिंडवाड़ा के लौटाणा, पिंडवाड़ा के नागाणी और आबूरोड के मुदरला गांव शिविर आयोजित होंगे। यह जानकारी कलेक्टर बाबूलाल मीणा ने दी।

न्याय आपके द्वार शिविर में ग्रामीणों ने बताई समस्या

अनादरा| समीपवर्ती दौलपुरा गांव के अटल सेवा केंद्र में न्याय आपके द्वार शिविर का आयोजन एसडीएम शैलेंद्र सिंह चारण की अध्यक्षता एवं नायब तहसीलदार, विकास अधिकारी दिनेश शर्मा, सरपंच भूराराम कोली की मौजूदगी में किया गया। शिविर के दौरान ग्रामीणों ने क्षेत्र से संबंधित समस्याएं बताई, जिनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए। शिविर में भाजपा जिलाध्यक्ष लुंबाराम चौधरी, जिला महामंत्री मदनसिंह देवड़ा, मंडल अध्यक्ष डायालाल दवे, भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य सिरोही एवं मंडल उपाध्यक्ष दौलाराम कोली, भाजपा जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मणराम कोली, मगन लाल कोली, पंचायत समिति सदस्य रणजीत कोली समेत सभी विभागों के अधिकारी मौजुद थे। इस मौके भाजपा जिलाध्यक्ष लुंबाराम चौधरी ने सरकार की ओर से चलाई जा रही योजना का अधिक से अधिक लाभ लेने की बात कही।

खबरें और भी हैं...