मकावल गांव के विद्यार्थियों को कराया शैक्षणिक भ्रमण
अनादरा. विद्यार्थियों ने साडकाजी महादेव मंदिर का किया भ्रमण।
भास्कर न्यूज | अनादरा
समीपवर्ती मकावल गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में समाज सेवा शिविर के दौरान शिविर प्रभारी भंवर कोली के नेतृत्व में विद्यार्थियों को शैक्षणिक भ्रमण करवाया। इस दौरान विद्यार्थियों को पिपलिया हनुमान मंदिर व साडकाजी महादेव मंदिर का भ्रमण करवाया, जहां उन्होंने साफ-सफाई कर प्रसाद चढ़ाई। इस मौके स्कूल के वरिष्ठ लिपिक बाबूलाल कुम्हार, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी देवप्रकाश जोशी भी मौजूद थे।