आनंदपुर| प्रखंड की हरता पंचायत के अंतर्गत पुटूंगा गांव का देबू टोला का 30 परिवार पेयजल की समस्या से जूझ रहा है। टोले के ग्रामीण एक मात्र श्रमदान से निर्मित चुएं का पानी में आश्रित रहते हैं। टोले में सरकारी मद से नलकूप लगाया गया है। लेकिन नलकूप विगत एक साल से मरम्मती की आस जोह रहा है। नलकूप का प्लेटफार्म बारिश की पानी मे 50 फीसदी बह चुका है। चुआं के पानी सूख जाने से ग्रामीण 2 किमी दूर पुटूंगा से पानी लाते है। किसी मौसम के दस्तक से ही पानी की चिंता सताने लगती है। उन्होंने बताया कि टोला में श्रमदान कर एक 4 फीट चुएं का निर्माण किया गया है लोग उसी चुएं के पानी से प्यास बुझाते है।