ईंट लदी ट्रैक्टर की ट्रॉली पलटी, कोई हताहत नहीं
आनंदपुर| शुक्रवार को चालक की लापरवाही के कारण ईंट लदी ट्रैक्टर की ट्रॉली पलट गई। हालांकि ट्रैक्टर की ट्रॉली पलटने से कोई हताहत नहीं हुआ। जानकारी के अनुसार आनंदपुर के बाजार क्षेत्र में चालक लापरवाही से ट्रैक्टर चला रहा था। उसी दौरान ट्रैक्टर की ट्राॅली पलट गई। चालक एवं ट्रैक्टर के मजदूरों ने मिलकर ट्रॉली को सीधा किया और भाग निकले। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रैक्टर में नंबर नहीं था। घटना के समय वहां किसी के नहीं रहने के कारण एक बड़ी दुर्घटना टल गई।