पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बच्ची को दिल्ली में बेचने के मामले में केस दर्ज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चाईबासा| 10 वर्षीय बालिका को दिल्ली ले जाकर काम पर लगा देने के मामले में खूंटी निवासी दलाल एमन पूर्ति और दिल्ली आनंदपुर के घर मालिक सपना कुमार के विरुद्ध बंदगांव थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। दर्ज प्राथमिकी में बालिका के पिता ने बताया कि वर्ष 2007 में वह खेत में काम करने गए थे। इस दौरान अज्ञात लोगों ने उसकी बच्ची को बहला-फुसलाकर दिल्ली काम कराने ले जाया गया था। इस मामले में काफी खोजबीन करने पर जानकारी मिली कि खूंटी निवासी एमन पूर्ति ने उसकी बच्ची को दिल्ली ले जाकर बेच दिया।

खबरें और भी हैं...