पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

प्रखंड कार्यालय में हो रहा आधार पंजीकरण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आनंदपुर। विगत एक माह से प्रखंड कार्यालय में निःशुल्क आधार पंजीकरण का कार्य चल रहा है। इस संबद्ध में कंप्यूटर ऑपरेटर जगदीश सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यालय परिसर में सप्ताह में दो दिन बुधवार एवं शनिवार को 0 से लेकर सभी उम्र के लोगों का आधार पंजीकरण का कार्य किया जा रहा है। एक दिन में लगभग 20 लोगों का आधार पंजीकरण हो रहा है। अब तक लगभग 500 ग्रामीणों का आधार पंजीकरण किया जा चुका है। मौके पर अनुसेवी मुन्ना शर्मा आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...