पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Jamshedpur
  • गुंडवली श्रीजांग 6.75 किमी सड़क का निर्माण कार्य तीन साल से अधूरा

गुंडवली-श्रीजांग 6.75 किमी सड़क का निर्माण कार्य तीन साल से अधूरा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कभी नक्सलियों का सेफ जॉन कहा जाना वाला श्रीजांग गांव के लोगों को मुख्य सड़क तक आने के लिए आज भी सोचना पड़ता है। मालूम हो गुंडवली से श्रीजांग तक 6.75 किमी तक प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत एनपीसीसी के तत्वावधान में योजना 2014-15 के अनुसार सड़क का निर्माण कार्य फॉनिक्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के द्वारा किया जा रहा है। योजना मद की प्राक्कलित राशि लगभग 1 करोड़ 20 लाख रुपए है। तीन साल गुजरने के बाद भी संवेदक ने निर्माण के नाम पर मिट्टी फिलिंग कर करीब एक हजार मीटर तक ही निम्न कोटि का बोल्डर बिछाने का कार्य किया है। ग्रामीणों के अनुसार सड़क निर्माण कार्य में गुणवत्ता से खिलवाड़ किया जा रहा है। संवेदक गुणवत्ता को ताक में रखते हुए निर्माण कार्य स्थल में जगह-जगह जंगल के घटिया क्वलिटी का बोल्डर को निर्माण कार्य में इस्तेमाल करने के लिए डंप कराया है। वही ड्रार्यवसन पुल में जंगल का ही पत्थरों को ही लगाया जा रहा है। इन तीन सालों में 6.75 किमी तक सड़क निर्माण में प्रगति पर ध्यान दिया जाय तो मिट्टी फिलिंग व लगभग एक हजार मीटर तक बोल्डर बिछाने का ही कार्य हुआ है। इधर आधे-अधूरे सड़क जा निर्माण होने से लोगों आवागमन करने में और परेशानी बढ़ गई। हल्की बारिश ने सड़क कीचड़मय का रूप ले रहा है। जिसके कारण लोगों को पैदल चलने के लिए भी सोचना पड़ रहा है। सड़क निर्माण में कार्य किए हुए कुछ मजदूरों ने बताया कि अबतक मजदूरी का भुगतान भी नहीं किया गया है। विभाग निर्देशानुसार योजना बोर्ड में अंकित समयसार के अनुसार योजना की स्वीकृति सितंबर 2014 तथा निर्माण कार्य 2016 मार्च में पूर्ण करने की तिथि दर्शायी गई है।

जर्जर गुंडवली-श्रीजांग सड़क, जिस पर पैदल चलना भी है मुश्किल।

सड़क का निर्माण कार्य कुछ तकनीकी कारणों की वजह रुक-रुक कर किया जा रहा है। दस दिनों के बाद पुनः कार्य में तेजी लाते हुए जल्द ही निर्माण कार्य को पूर्ण कर लिया जाएगा।सड़क निर्माण में हाथ से तोड़ा हुआ बोल्डर लगाने का आदेश है। जन्नत खान, जेई, एनपीसीसी, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना।

खबरें और भी हैं...