आनंदपुर| मनोहरपुर के महुलडीहा गांव में शनिवार को स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में स्वास्थ्य सहियाओं के द्वारा सामुदायिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक ग्राम मुंडा लख्मी नारायण महतो की अध्यक्षता में की गई। मौके पर स्वास्थ्य सहिया एंव बीटीटी बसंत सांडिल के द्वारा उपस्थित महिलायों को मातृत्व व शिशु दर में कमी लाने के लिए कई प्रकार के उपाय व सावधानियों के बारे में विस्तृत जानकारियां दी गईं। मौके पर गर्भवती महिलाओं को विशेष बिंदुओं पर सलाह दी गई। मौके पर ज्योत्सना देवी, वीणा देवी, सरिता कुजूर, लावणी कुजूर, सीमा चंपिया, सुनीता महतो, अंजना महतो आदि मौजूद थे।