पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

श्रद्धांजलि सभा को लेकर आज होगी बैठक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजानंदपुर उच्च विद्यालय में मनी स्वर्ण जयंती

आनंदपुर|
प्रखंड के राजकीयकृत उच्च विद्यालय राजानंदपुर में स्थापना के 50 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में स्वर्ण जयंती समारोह पूर्वक मनाया गया। स्कूल में गर्मी छुट्टी की घोषणा के साथ छात्रों ने स्कूल स्थापना के 50 वर्ष पूरे होने पर कई रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में अभिभावकों को आमंत्रित नहीं किया गया था।


श्रद्धांजलि सभा को लेकर आज होगी बैठक

गोइलकेरा|
मंगलवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा की बैठक होगी। जिला कमेटी के निर्देशानुसार यह बैठक रखी गई है। केन्द्रीय सदस्य अकबर खान ने बताया कि आगामी 29 मई को जंगल आंदोलन के प्रणेता रहे स्व. सुला पुरती की पुण्यतिथि पर गोइलकेरा में विराट श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की रूपरेखा तय करने को लेकर बैठक में निर्णय लिए जाएंगे।

खबरें और भी हैं...