आनंदपुर| पॉलिपोष गांव में अवस्थित विश्व कल्याण आश्रम में सोमवार को विश्वरूपेश्वर मंदिर में रुद्राभिषेक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर पंडित सुरेश व्यास के द्वारा शिवलिंग में रुद्राभिषेक एवं सदस्य नामआचरण की विधिवत बेल पत्र, दूध, फल आदि से पूजा अर्चना कराई गई। मंगलवार को भगवती तथा भगवान गणेश जी का आचरण के साथ- साथ भजन कीर्तन मंडलियों द्वारा भजन कीर्तन का आयोजन भी किया जाएगा। मौके पर बह्मचारी राधिकानंद जी, बह्मचारी विश्वनाथ जी, दिनेश कठारे, उमेश खेरिवाल उर्फ टापू आदि मौजूद थे।