पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कल सीएम के निवास पर हल्ला बोल रैली करेंगे अध्यापक

कल सीएम के निवास पर हल्ला बोल रैली करेंगे अध्यापक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता|आनंदपुर साहिब

साझा अध्यापक मोर्चा की एक बैठक आनंदपुर साहिब के ब्लाॅक प्राइमरी दफ्तर में हुई। इसमें ब्लाॅक साझा अध्यापक मोर्चा की विभिन्न जत्थेबंदियों ने भाग लेकर 15 अप्रैल को मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के निवास पर की जाने वाली हल्ला बोल रैली को सफल बनाने के लिए चर्चा की। इस दौरान हल्ला बोल रैली का पोस्टर रिलीज किया गया और विभिन्न बाजारों में पोस्टर लगाए गए। मौजूद अध्यापकों ने कहा कि अगर सरकार ने उनकी जायज मांगों की तरफ ध्यान न दिया तो संघर्ष तेज करेंगे। इस दौरान टीचर वेलफेयर फ्रंट से हरमिंदर कौर, जशनजोत कौर, कमलजीत कौर, मीना वर्मा, मनजीत कौर, मनीशा, बलविंदर कुमार, दिलावर सिंह, मनजिंदर सिंह राणा, दीपक कुमार, योगेश कुमार, मनजीत सिंह राणा, नरेश भारद्वाज, राज कुमार, सुशील कुमार, राम कुमार राणा, अवतार राणा, सुरिंदर सिंह गर्ग, जसकरण सिंह, सविंदर सिंह, सुरिंदरपाल सिंह, हरमीत सिंह, जरनैल सिंह आदि मौजूद रहे।

हल्ला बोल रैली का पोस्टर रिलीज करते सदस्य। -भास्कर

खबरें और भी हैं...