पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नानक शाह फकीर फिल्म के विरोध में रोष प्रदर्शन

नानक शाह फकीर फिल्म के विरोध में रोष-प्रदर्शन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आनंदपुर साहिब| नानक शाह फकीर फिल्म रिलीज करने को लेकर आए माननीय सुप्रीमकोर्ट के आदेश से सिख पंथ की भावनाओं को ठेस पहुंची है। केंद्र सरकार व अदालत के इस फैसले के खिलाफ शुक्रवार को सिख धर्म से जुड़े सभी संगठनों शिरोमणि अकाली दल, शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी, सिंह सभाएं, महिला सेवा सभा द्वारा रोष प्रकट किया गया। उक्त सभाओं के नुमाइंदों द्वारा विवादित फिल्म नानक शाह फकीर को तुरंत बंद करवाने को लेकर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य भाई अमरजीत सिंह चावला की अगुवाई में एसडीएम राकेश गर्ग को मांग पत्र दिया गया। इस मौके पर महिला अकाली दल की जिला अध्यक्ष कुलविंदर कौर विर्क, मनिंदरपाल सिंह मनी, मनजीत सिंह बासोवाल, पूर्व मैनेजर रणवीर सिंह कलोता, खुशहाल और अन्य मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...