पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सिद्धू के खिलाफ सरकार का स्टैंड सराहनीय : प्रो. चंदूमाजरा

सिद्धू के खिलाफ सरकार का स्टैंड सराहनीय : प्रो. चंदूमाजरा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | आनंदपुर साहिब

कत्ल केस में फंसे राज्य के कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में पंजाब सरकार द्वारा लिए स्टैंड की सराहना करते िशअद के सीनियर नेता तथा आनंदपुर साहिब से सांसद प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा ने कहा कि इस चक्कर के बाद सिद्धू को या तो खुद ही मंत्री पद से इस्तीफा देना चाहिए, नहीं तो मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह खुद उन्हें मंत्रिमंडल में से निकाले। खालसा साजना दिवस व बैसाखी पर्व पर आनंदपुर साहिब के गुरुद्वारा तख्त श्री केसगढ़ साहिब में नतमस्तक होने के लिए आए प्रो. चंदूमाजरा ने पत्रकारों से कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री द्वारा आनाकानी करने संबंधी उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले जो कैप्टन राज्य के लोगों के साथ बड़े-बड़े वादे कर रहे थे, वहीं कैप्टन आज अपने किए वादों से पीछे भागते नजर आ रहे हैं। इस कारण राज्य के लोग खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं।

खबरें और भी हैं...