पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सुनील जाखड़ दें प्रधान पद से इस्तीफा: डॉ दलजीत चीमा

सुनील जाखड़ दें प्रधान पद से इस्तीफा: डॉ दलजीत चीमा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | आनंदपुर साहिब

पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील जाखड़ काे पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को मिलने के मौके हुए दुर्व्यवहार के बाद इस्तीफा दे देना चाहिए क्योंकि जब राज्य के अध्यक्ष के साथ दुर्व्यवहार हो सकता है, तो लोगों का क्या हाल होगा। यह बात डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने खालसा साजना दिवस मौके माथा टेकने उपरांत कही।

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार को सिद्धू मामले को लेकर स्टैंड स्पष्ट करना चाहिए। एक तरफ सरकार उन्हें आरोपी मान रही है, वहीं दूसरी तरफ वे मंत्री हैं। वहीं पंजाब सरकार द्वारा विधानकाराें को मंत्रियों के सहायक लगाना बिल्कुल असंवैधानिक है क्योंकि ऐसा होने से सरकारी खजाने का दुरुपयोग होगा।

खबरें और भी हैं...