विशाल दस्तार सजाओ मार्च 21 अप्रैल को
आनंदपुर साहिब| शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की धर्म प्रचार लहर को समर्पित 21 अप्रैल को गुरुद्वारा मंजी साहिब आलमगीर से दस्तार सजाओ मार्च निकाला जाएगा। कमेटी के पूर्व महासचिव भाई अमरजीत सिंह चावला ने बताया कि सिख युवकों को बाणी व बाणे के साथ जुड़ने के लिए दस्तार सजाओ मार्च 13 अप्रैल को निकाला जाना था पर सिख सिद्धांतों विरोध बनी फिल्म ‘नानक शाह फकीर’ को रिलीज करने विरोध में हम भी शामिल होना पंथक फर्ज समझा जिस कारण 13 अप्रैल को दस्तार सजाओ मार्च नहीं िनकाला।