आनंदपुर साहिब | बार कौंसिल पंजाब और हरियाणा द्वारा आनंदपुर साहिब के नौजावन वकील एडवोकेट नवदीप सिंह हीरा को कोऑप्टेड मेंबर नियुक्त किए जाने पर आनंदपुर साहिब बार एसोसिएशन ने उनका स्वागत किया। एसोसिएशन के सचिव अमनदीप सिंह मिन्हास ने गुलदस्ता भी देकर उनका सम्मान किया गया। उन्होंने कहा कि नौजवान वकील हीरा ने बड़ी प्राप्ति की है और वकील भाईचारे में खुशी की लहर है। इस मौके पर उपाध्यक्ष जगदीप सिंह बैंस, विजय कौशल, जगवंत मीयांपुरी, हरप्रीत कौर, निपुन सोनी, पीके अचारिया, एचएस लोंगीया, सुरजीत सिंह तेजा, जेएस मिनहास, करम सिंह, जसविंदर सिंह, दविंदर सिंह, संदीप कौशल, रजीव कुमार आदि उपस्थित थे।