- Hindi News
- National
- गुरुद्वारा श्री पतालपुरी साहिब के रास्ते में आते फाटक पर बनेगा अंडरब्रिज : सांसद चंदूमाजरा
गुरुद्वारा श्री पतालपुरी साहिब के रास्ते में आते फाटक पर बनेगा अंडरब्रिज : सांसद चंदूमाजरा
भास्कर संवाददाता|कीरतपुर साहिब
गुरुद्वारा श्री पतालपुरी साहिब को जाते रास्ते में आते रेलवे फाटक पर जल्द अंडर ब्रिज (भूमिगत रास्ता) बनाया जाएगा। यह बात सांसद प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा ने गुरुद्वारा पतालपुरी साहिब में कही।
सांसद ने कहा कि गुरुद्वारा परिवार बिछोड़ा की तरह यहां भी संगत की सहूलियत के लिए रेलवे फाटक व अंडरब्रिज बनाया जाएगा, ताकि संगत को फाटक बंद के दौरान दिक्कत न आए। सांसद ने कहा कि इसका काम गांव जिंदबड़ी के अंडरब्रिज के बाद शुरू हो जाएगा। कीरतपुर साहिब में पक्का बस स्टैंड न होने के बारे में पूछ जाने पर सांसद ने कहा कि वह जल्द ही यहां बस स्टैंड बनवाने के लिए प्रयास करेंगे। इस दौरान सिमरनजीत सिंह चंदूमाजरा, गुरुद्वारा श्री पतालपुरी साहिब के मैनेजर भगवंत सिंह, आनंदपुर साहिब से पूर्व सांसद इंद्रजीत सिंह बेदी, भुपिंदर सिंह बजरूड़, संदीप सिंह कलोता, मास्टर हरजीत सिंह अचिंत, लाला ज्योति प्रसाद, परमजीत सिंह पम्मा, मनिंदर सिंह साहिब, गगनदीप सिंह , परमिंदर सिंह पिंदू, इकबाल सिंह, रविंदर सिंह, जोरावर सिंह, डॉ. कंवलजीत सिंह अादि मौजूद रहे।