पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मैथ को रोचक तरीके से पढ़ाने के बताए तरीके

मैथ को रोचक तरीके से पढ़ाने के बताए तरीके

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता|आनंदपुर साहिब

ब्लाॅक प्राइमरी शिक्षा दफ्तर में पढ़ो पंजाब-पढ़ाओ पंजाब प्रोजेक्ट के तहत ब्लाॅक के गणित अध्यापक के लिए 2 दिवसीय सेमिनार करवाया गया।

इसमें अप्पर प्राइमरी स्कूलों (9वीं व 10वीं रसमा तहत) के 31 अध्यापकों ने भाग लिया। ब्लाॅक को-आर्डिनेटर परमजीत कौर कंग, सोहन सिंह व सगली राम ने बताया कि गणित विषय को रोचक तरीके से पढ़ने के लिए नए तरीके बताए और 41 गतिविधियां साझा कीं। उन्होंने कहा कि सरकार के आदेशानुसार शिक्षा सुधार के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि छात्रों का संपूर्ण विकास हो सका। डाइट रोपड़ के प्रिंसिपल रमन शर्मा, जिला को-आॅर्डिनेटर जसवीर सिंह ने भी विचार साझा किए। इस दौरान रोहित कुमार, जसवंत सिंह, चमन लाल, महेश कुमार, राम सिंह, सुखविंदर सिंह, बलवीर चंद, मनदीप कौर, हेमा रानी, हरलीन कौर, रमन शर्मा, सुखदेव सिंह आदि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...