बादल परिवार ने एसजीपीसी के काम में नहीं दिया दखल : पूर्व जत्थेदार मक्कड़
भास्कर संवाददाता | आनंदपुर साहिब
शिरोमणि अकाली दल के सरप्रस्त परकाश सिंह बादल व सुखबीर सिंह बादल ने मेरे कार्यकाल के दौरान कभी भी शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अंतर्गत आती विद्यक संस्थाओं के किसी भी मामले में दखलअंदाजी नहीं की। यह बात तख्त श्री कसेगढ़ साहिब में नतमस्तक होने के लिए पहुंचे शिरोमणि कमेटी के पूर्व अध्यक्ष जत्थेदार अवतार सिंह मक्कड़ ने कही। उन्होंने परकाश सिंह बादल द्वारा कमेटी के प्रबंधों में की जाती दखलअंदाजी संबंधी कहा कि यह बिल्कुल गलत है कि मेरे कार्यकाल के दौरान कभी ऐसा नहीं हुआ। यही कारण है कि मेरे कार्यकाल के दौरान अच्छी प्राप्तियां हासिल की हैं।
नानक शाह फकीर रिलीज करने की कभी मंजूरी नहीं दी
जब नानक शाह फकीर फिल्म को दी मंजूरी संबंधी पूछा तो उन्होंने कहा कि यह बिल्कुल गलत है। क्योंकि न ही मैंने कभी इस फिल्म को मंजूरी दी है तथा न ही कभी किसी को ऐसा करने के लिए कोई चिट्ठी जारी की है। उन्होंने कहा कि जब मैं पहली बार प्रोड्यूसर हरिंदर सिंह सिक्का के घर यह फिल्म देखने गया तो पहला सीन देखते ही बाहर आ गया। इसके बाद जून 2015 में आनंदपुर साहिब के 350 वर्षीय स्थापना दिवस मौके पंडाल में मुझे वह फिर मिला तता उसने फिल्म को मंजूरी देने की बात कही थी लेकिन उस समय भी मैंने उस फिल्म को इंकार कर दिया था।