यूथ कांग्रेसियों ने पेट्रो कीमतें बढ़ने पर फूंका केंद्र का पुतला
केंद्र सरकार का पुतला फूंकते कांग्रेसी। -भास्कर
कहा- पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप के 1615 करोड़ भी नहीं किए जारी
भास्कर संवाददाता | आनंदपुर साहिब
यूथ कांग्रेसी वर्करों ने अध्यक्ष डॉ. अछर शर्मा के नेतृत्व में पेट्रोल-डीजल की बढ़ रही कीमतों को लेकर रोष मार्च निकालते हुए केंद्र सरकार का पुतला फूंका। इस दौरान उन्होंने कहा कि जब से केंद्र में मोदी सरकार आई है, तब से पेट्रो पदार्थों की कीमतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं, जबकि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कई बार पेट्रो पदार्थों की कीमतें कम हुई हैं।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप के 1615 करोड़ रुपए भी जारी नहीं किए गए हैं जबकि कई बच्चे इस पर निर्भर हैं। इस मौके राहुल, कमल राणा, अश्वनी, संजीव पंडित, प्रिंस, गोल्डी राणा, बिट्टू आदि उपस्थित थे।