पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • खालसा साजना दिवस पर 130 यूनिट रक्त एकत्रित

खालसा साजना दिवस पर 130 यूनिट रक्त एकत्रित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता|आनंदपुर साहिब

जिला यूथ क्लब तालमेल कमेटी रोपड़ तथा प्रेस क्लब कीरतपुर साहिब द्वारा शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी, श्री अमृतसर के सहयोग से खालसा साजना दिवस के मौके पर पत्रकार विजयपाल सिंह ढिल्लों की याद में तख्त श्री केसगढ़ साहिब के दशमेश दीवान हाल में रक्तदान कैंप लगाया गया। कैंप के दौरान भाई जैता जी सिविल अस्पताल आनंदपुर साहिब की मेडिकल टीम द्वारा करीब 130 यूनिट रक्त एकत्रित किया। इस मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. दलजीत सिंह चीमा, शिरोमणि कमेटी मेंबर प्रिंसिपल सुरिंदर सिंह, भाई अमरजीत सिंह चावला, शिरोमणि अकाली दल जिला रोपड़ के अध्यक्ष परमजीत सिंह लखेवाल आदि ने रक्तदानियों को बैज लगाकर व सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया।

खबरें और भी हैं...