विरसा संभाल बैसाखी गतका टूर्नामेंट करवाया
आनंदपुर साहिब|इंटरनेंशनल सिख मार्शल आर्ट अकादमी व गतका एसोसिएशन पंजाब द्वारा आरंभी विरसा संभाल गतका लड़ी तहत बैसाखी के पवित्र दिवस मौके आनंदपुर साहिब में विरसा संभाल बैसाखी गतका कप करवाया गया। इस संबंधी जानकारी देते इंटरनेशनल सिख मार्शल आर्ट अकादमी के वित्त सचिव बलजीत सिंह सैनी ने बताया कि जिला रोपड़ गतका एसोसिएशन के सहयोग के साथ करवाए गए इस विरासती टूर्नामेंट में चोटी की टीमों ने जंगजू करतब दिखाए। सचिव बलजीत सिंह सैनी व जिला गतका एसोसिएशन रोपड़ केे सरपरस्त जत्थेदार जगमिंदर सिंह ने कहा कि गतका को राष्ट्रीय स्तर पर प्रफुलित कर रही इंटरनेशनल सिख मार्शल आर्ट अकादमी व नेशनल गतका एसोसिएशन ऑफ इंडिया के नेतृत्व में गतका को राष्ट्रीय स्तर पर लाया जाएगा।