विशाल दस्तार सजाओ मार्च 21 अप्रैल को : भाई चावला
आनंदपुर साहिब| शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की धर्म प्रचार लहर को समर्पित गुरुद्वारा मंजी साहिब आलमगीर से आरंभ होकर श्री आनंदपुर साहिब विशाल दस्तार सजाओ मार्च 21 अप्रैल को पूरी खालसाई शानो-शोकत के साथ निकाला जाएगा। मार्च के प्रबंधक शिरोमणि कमेटी के पूर्व महासचिव भाई अमरजीत सिंह चावला ने बताया कि सिख नौजवानों को बाणी व बाणे के साथ जुड़ने के लिए प्रेरणा देने के लिए विशाल दस्तार सजाओ मार्च 13 अप्रैल को निकाला जाना था पर सिख सिद्धांतों विरोध बनी विवादग्रस्त फिल्म ‘नानक शाह फकीर’ को 13 अप्रैल को रिलीज करने विरोध सिख धर्म के रोष में हम भी शामिल होना अपना पंथक फर्ज समझा जिस कारण 13 अप्रैल को विशाल दस्तार सजाओ मार्च नहीं िनकाला। भाई चावला ने बताया कि विशाल दस्तार सजाओ मार्च 21 अप्रैल को सुबह 9 बजे गुरुद्वारा मंजी साहिब आलमगीर से आरंभ होगा।