सरकारी स्कूल मेहंदली का 10वीं कक्षा का नतीजा 100 फीसदी
आनंदपुर साहिब| सरकारी हाई स्कूल मेहंदली खुर्द के 10वीं कक्षा में से अव्वल विद्यार्थियों को स्कूल मुखी जसपाल सिंह द्वारा सम्मानित किया गया। इस मौके स्कूल स्टाफ मैंबर व गांव के सरपंच पवन कुमार भी विशेष रूप से उपस्थित थे। स्कूल मुखी जसपाल सिंह ने बताया कि इन नतीजे के अनुसार गुरविंदर सिंह ने 88 फीसदी तथा महिंदर कौर ने 79.8 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं। उन्होंने सभी मेधावी स्टूडेंट्स को बधाई दी और भविष्य के लिए प्रोत्साहित और प्रेरित किया। उन्होंने बाकी स्टूडेंट्स को भी इसी तरह सफलता हासिल करने की प्रेरणा दी और अपने संस्थान, अभिभावकों और अध्यापकों का नाम रोशन करने को प्रेरित किया।