डेपो नशा मुक्त पंजाब अभियान के तहत सेमिनार करवाया
आनंदपुर साहिब| डेपो नशा मुक्त पंजाब अभियान के तहत पांचवे दिन क्लस्टर नंबर 30 के सरकारी कन्या सीनियर सेकंडरी स्कूल में सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसमें 30 के करीब लोगों ने भाग लिया। जांच टीम की तरफ से पहुंचे बीपीओ आंनदपुर साहिब के राजन कुमार विशेष तौर पर पहुंचे और उन्होंने पंजाब नशा मुक्त मुहिम को सफल बनाने के लिए कहा। इस सेमिनार में स्कूल प्रिं. परमजीत कौर और पुलिस के गुरमीत सिंह तथा (एनवाीके) तेजपाल सिंह ने विशेष सहयोग दिया। इस मौके पर राणा रशपाल सिंह, आशुतोष शर्मा, सतनाम सिंह मौजूद थे।