आनंदपुर साहिब| श्री अकाल तख्त साहिब द्वारा समय समय पर जो आदेश जारी होते रहे है न्यूजीलैंड की सिख संगतों ने हमेशा ही उन पर डट कर पहरा दिया है। इन बातों का प्रगटावा गुरुद्वारा कलगीधर साहिब टोरंगा न्यूजीलैंड के मुख्य सेवादार भाई सुखदेव सिंह समरा ने किया। उन्होंने कहा कि श्री अकाल तख्त साहिब सिखों की सुप्रीम पावर है जहां जारी होते हर संदेश का पालन करना हर सिख का प्राथमिक व नैतिक फर्ज है। जिस पर पहरा देते न्यूजीलैंड की सभी संगतें हर तरह के साथ श्री अकाल तख्त साहिब को समर्पित हैं। तख्त श्री केसगढ़ साहिब में नतमस्तक होने उपरांत भाई सुखदेव सिंह समरा का तख्त साहिब की मैनेजमेंट द्वारा विशेष सम्मान किया गया। इस मौके तख्त श्री केसगढ़ साहिब के हैड ग्रंथी भाई फूला सिंह, सूचना अफसर हरदेव सिंह हैपी, भुपिंदर सिंह, जत्थेदार गुरचरन सिंह, भाई सुरजीत सिंह आदि उपस्थित थे।