पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पेंशन लाभपात्रियों की बकाया एपीआर 21 मई तक जमा हो : दविंदर

पेंशन लाभपात्रियों की बकाया एपीआर 21 मई तक जमा हो : दविंदर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आनंदपुर साहिब| जिला परिषद रोपड़ के उप मुख्य कार्य साधक अफसर कम सचिव दविंदर कुमार शर्मा ने ब्लॉक आनंदपुर साहिब के पंचायत विभाग के अधिकारियों से हिदायत की कि वह अपने अपने गांवों से संबंधित पैंशन लाभपात्रियों की एपी आरज को 21 मई तक ब्लॉक विकास तथा पंचायत अफसर आनंदपुर साहिब के पास जमा करवा दें। ताकि उसकी सूचना तथा मुकम्मल जानकारी समय पर उच्च अधिकारियों को दी जा सके। दविंदर कुमार शर्मा ने ब्लॉक आनंदपुर साहिब में विभिन्न गांवों में चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया तथा मुकम्मल हो चुके विकास कार्यों संबंधी जानकारी प्राप्त की। इस मौके बीडीपीओ दफ्तर के कर्मचारियों ने जिला परिषद सचिव को विश्वास दिया कि उनके द्वारा दिए गए आदेशों का पालन यकीनी रूप से किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार की हिदायतों अनुसार चल रहे विकास कार्यों या मुकम्मल हो चुके विकास कार्यों तथा एपी आरज की जानकारी समय पर उपलब्ध करवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि सरपंचों द्वारा मिल रहे सहयोग से एपीआर समय पर दफ्तर में जमां करवा दी जाएंगी।

खबरें और भी हैं...