आनंदपुर साहिब | पुलिस ने चोरी के मोटरसाइकिल समेत 2 आरोपियों को काबू किया है। थाना मुखी पवन कुमार ने बताया कि एएसआई करनैल सिंह ने नाके पर रजिंदर सिंह उर्फ काला निवासी गांव तारापुर और जसविंदर सिंह उर्फ नंदी निवासी गांव मेहंदली कला थाना आनंदपुर साहिब को चोरी के मोटरसाइकिल प्लेटिना के साथ पकड़ा है। आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड लिया जाएगा।