पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आनंदपुरी में प्रोजेक्टर से हुआ संत का सत्संग

आनंदपुरी में प्रोजेक्टर से हुआ संत का सत्संग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आनंदपुरी| कबीर सेवा समिति उदयपुर के सान्निध्य में रविवार को आदर्श कॉलेज आनंदपुरी में प्रोजेक्टर के माध्यम से संत रामपाल महाराज का सत्संग हुआ।

संत ने पवित्र शास्त्रों में छुपे तत्वज्ञान के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि हम जब तक अपने शास्त्रानुसार भक्ति नहीं करेंगे, तब तक हमें पूर्ण लाभ नहीं होगा। मनुष्य शरीर केवल भक्ति करने के लिए ही मिला है और भक्ति का मुख्य उद्देश्य मोक्ष प्राप्त करना है, जब तक मोक्ष प्राप्त नहीं होगा, तब तक हम इस काल के लोक में 84 लाख योनियों में ही भटकते रहेंगे। कबीर सेवा समिति के संयोजक नरेश दास ने ग्रामीणों से सदमार्ग पर चलने का आह्वान किया।

खबरें और भी हैं...