गौतमलाल पारगी ग्रामदानी गांव पाटनवाघरा के निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए
आनंदपुरी| ग्रामदानी गांव पाटनवाघरा के अध्यक्ष और कार्यपालिका सदस्यों के चुनाव शुक्रवार को निर्वाचन अधिकारी तहसीलदार आनंदपुरी डालचंद मेघवाल की देखरेख में हुए। 17 कार्यपालिका सदस्यों का सर्वसम्मति से चयन कर उनमें से गौतमलाल पारगी को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। बिहारीलाल, फूलचंद, नानजी, शंभूलाल, लालू, देवकृष्ण, खातुराम, कलु, लक्ष्मण, मानसिंह, मणिलाल, लसा, मोतीलाल, रामजी चुने गए।