पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पेड़ की डाली टूटकर बिजली के तार पर गिरी, तीन केबिन में आग से जला सामान

पेड़ की डाली टूटकर बिजली के तार पर गिरी, तीन केबिन में आग से जला सामान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कस्बे के नए बसस्टैंड के पास मंगलवार दोपहर बिजली के तार पर पेड़ की डाली टूटने से शॉर्ट सर्किट हुआ। इससे नीचे दो केबिन और एक टीनशेड वाली दुकान में आग लग गई।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि यहां से मानगढ़ के लिए गुजर रही 11 केवी लाइन के तार पर नीलगिरी के पेड़ की डाली टूटकर गिर गई। इससे तार आपस में टकराए और स्पार्किंग के कारण चिंगारी नीचे टायर पंक्चर बनाने वाली दो केबिन और गन्ने के रस की दुकान पर पड़ी, जिससे आग लग गई। आग से जनरेटर मशीन, कंप्रेशर, ज्यूसर मशीन, टायर ट्यूब, कुर्सी टेबल और नकदी जलकर राख हो गई। लोगों ने बिजली बंद कराकर पानी डालकर आग बुझाई। पीड़ित हुका, धूला और दिनेश ने आग से हुए नुकसान की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई।

आनंदपुरी के पुराने बसस्टैंड पर शॉर्ट सर्किट से आग लगने के बाद जलता केबिन।

भास्कर संवाददाता|आनंदपुरी

कस्बे के नए बसस्टैंड के पास मंगलवार दोपहर बिजली के तार पर पेड़ की डाली टूटने से शॉर्ट सर्किट हुआ। इससे नीचे दो केबिन और एक टीनशेड वाली दुकान में आग लग गई।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि यहां से मानगढ़ के लिए गुजर रही 11 केवी लाइन के तार पर नीलगिरी के पेड़ की डाली टूटकर गिर गई। इससे तार आपस में टकराए और स्पार्किंग के कारण चिंगारी नीचे टायर पंक्चर बनाने वाली दो केबिन और गन्ने के रस की दुकान पर पड़ी, जिससे आग लग गई। आग से जनरेटर मशीन, कंप्रेशर, ज्यूसर मशीन, टायर ट्यूब, कुर्सी टेबल और नकदी जलकर राख हो गई। लोगों ने बिजली बंद कराकर पानी डालकर आग बुझाई। पीड़ित हुका, धूला और दिनेश ने आग से हुए नुकसान की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई।

खबरें और भी हैं...