पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • लवजी बामनिया ग्रामदानी गांव दाद के छठी बार अध्यक्ष चुने गए

लवजी बामनिया ग्रामदानी गांव दाद के छठी बार अध्यक्ष चुने गए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आनंदपुरी| ग्रामदानी गांव दाद के अध्यक्ष और कार्यपालिका सदस्यों के चुनाव सोमवार को निर्वाचन अधिकारी तहसीलदार डालचंद मेघवाल की देखरेख में हुए। इसमें लवजी बामनिया को 10 और हरदार बामनिया को 6 वोट मिले। इस पर निर्वाचन अधिकारी ने लवजी को विजेता घोषित कर अध्यक्ष चुना। लवजी लगातार छठी बार अध्यक्ष चुने गए। कार्यसमिति में देवा, कावा, हरदार, फूलचन्द, रामजी, हीरा, चम्पा, मणिलाल, नानजी, हीरा, मोहनलाल, जोरजी, बदिया, कमजी, लवजी, गलाल सदस्य चुने गए।

खबरें और भी हैं...