आनंदपुरी| जिले के रैयाना निवासी भुवनेश पुत्र सुखलाल कलाल ने भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) नई दिल्ली की ओर से अंतरराष्ट्रीय वार्षिक बैठक में भाग लिया। उन्हें इंटरनेशनल सोसाइटी फोर आॅटिज्म रिसर्च (आईएनएसएआर) की ओर से कम आय वाले देशों के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। आईसीएमआर नई दिल्ली की ओर से समर्थित रिसर्च प्रोजेक्ट आॅटिज्म स्पेक्ट्रम विकार वाले बच्चों में सीरम और सेलिवरी इम्युनोग्लोबुलिन जी4 लेवल का आकलन व तुलना दक्षिण भारत से एक केस कंट्रोल स्टडी” को इंटरनेशनल सोसाइटी फोर आॅटिज्म रिसर्च (आईएनएसएआर) की नीदरलेंड के राॅटरडम में 9 से 12 मई तक हुई वार्षिक बैठक में मान्यता प्राप्त हुई।