पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चचेरे भाई की बारात से लाैटे युवक ने अपने ही घर में फंदा लगाकर जान दी

चचेरे भाई की बारात से लाैटे युवक ने अपने ही घर में फंदा लगाकर जान दी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आनंदपुरी| चचेरे भाई की बारात से लौटकर आए 21 वर्षीय युवक ने सोमवार सुबह अपने ही घर में फंदे से लटककर आत्महत्या करने का मामला सामने आया। मोटी टिंबी निवासी महेश सिंगाड़ा और उसकी प|ी रविवार को अपने चचेरे भाई की बारात में रोहनिया गए थे। सोमवार सुबह 6 बजे लाैटने के बाद महेश अपने कमरे में सोने चला गया। सुबह 10 बजे उसकी प|ी उठाने गई तो उसने कोई जवाब नहीं दिया। इस पर उसकी प|ी ने दरवाजा खोलकर देखा तो महेश फंदे से लटक रहा था। वह चिल्लाई तो महेश के पिता पूजा सिंगाड़ा और उसकी मां भी दौड़कर कमरे में गए और रस्सी काटकर महेश को फंदे से नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि बारात में या घर में किसी प्रकार का विवाद होने के कारण आत्महत्या कर ली है। हालांकि मृतक के पिता ने किसी तरह का विवाद होने से इनकार किया है। युवक की शादी चार माह पहले हुई थी।

खबरें और भी हैं...