जिला ग्रामदान संस्थान की बैठक आज
आनंदपुरी| जिला ग्रामदान संस्थान की बैठक गुरुवार सुबह 11 बजे आंगनबाड़ी भवन बावड़ी में रखी गई है। सचिव हिम्मतलाल गरासिया ने बताया की बैठक में मुख्यमंत्री वसुंधरा के आनंदपुरी के प्रस्तावित दौरे पर ग्रामदानी गांवों की समस्याओं से रूबरू कराने पर विचार किया। बैठक में जिले के ग्रामदानी गांवों के अध्यक्ष भाग लेंगे।