चिंगरी में 12 से ज्यादा विकास कार्यों का लोकार्पण, भूमिपूजन समाराेह आज
अंडा|ग्राम चिंगरी में सामुदायिक भवन, मां शीतला ज्योति कलश भवन निर्माण, आदिवासी भवन निर्माण, गली सीमेंटीकरण, समग्र निर्मला घाट का लोकार्पण और पंचायत भवन के सामने सीमेंटीकरण, सांस्कृतिक कला मंच निर्माण का भूमि पूजन समारोह 15 अप्रैल को शाम 5 से रखा गया है। इस अवसर पर जिपं अध्यक्ष माया बेलचंदन, जनपद सदस्य छगन दिल्लीवार, सरपंच चंद्रभान बंजारे, बेला यादव उपस्थित रहेेंगे।