पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bhilai
  • सेवा संगठन ने शहीद स्मारक के विकास के लिए मांगी राशि

सेवा संगठन ने शहीद स्मारक के विकास के लिए मांगी राशि

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रतिनिधियों ने हस्तशिल्प विकास बोर्ड अध्यक्ष से मुलाकात की

अंडा|मातृभूमि सेवा संगठन ग्राम पैरी के तत्वावधान में गौरव गाथा पत्रिका का प्रथम प्रकाशन किया गया। समिति के अध्यक्ष व सदस्यों ने हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष दीपक ताराचंद साहू से मुलाकात कर उन्हें पत्रिका भेंट की। सदस्यों ने बताया कि पत्रिका का विमोचन मुख्यमंत्री डाॅ. रमन सिंह के हाथों कराया जा चुका है। ग्राम पैरी कई शहीदों की जन्मभूमि है। वर्तमान में यहां से लगभग 60 जवान सेना, सीमा सुरक्षा बल, थल सेना आदि में सेवा दे रहे। समिति के सदस्यों ने दीपक साहू को बताया कि सैन्य भवन, शहीद स्मारक और सैन्य उद्यान के लिए पंचायत द्वारा भूमि आबंटित की जा चुकी है। इसके विकास के लिए राशि के संबंध में सीएम डाॅ. रमन सिंह को आवेदन दिया जा चुका है। यह पूरा साहित्य देश के अमर शहीदों और देश प्रेम से ओतप्रोत है। प्रतिनिधि मंडल में सीताराम साहू, बिंदुराम पटेल, पुनाराम साहू, ब्रह्मदेव आिद शामिल थे।

खबरें और भी हैं...