अंडा|कोसरिया यादव समाज सर्किल खाड़ा एवं समस्त यादव समाज के तत्वाधान में यादव महासभा एवं गीता जयंती मनाई जाएगी। सुबह नौ बजे शोभायात्रा निकाली जाएगी। दस बजे कृष्ण पूजा, सामाजिक परिचय सम्मेलन, उद्बोधन, रंगोली, कलश सजावट एवं बच्चों का सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। संस्था के संजू यादव ने बताया कि समारोह राउत नाचा और सामाजिक विषयों पर चर्चा की जाएगी। इसके मुख्यअतिथि महिला बाल विकास एवं समाज कल्याण मंत्री रमशीला साहू होंगी। अध्यक्षता समाज के जिला अध्यक्ष बोधन यादव करेंगे।