पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bhilai
  • सर्वे में कोटवार दे रहे गलत जानकारी, थाने में शिकायत

सर्वे में कोटवार दे रहे गलत जानकारी, थाने में शिकायत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विकास खंड दुर्ग ब्लाक के ग्राम पंचायत मतवारी में कोटवार से ग्रामीण परेशान हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना में 84 हितग्राहियों के नाम 2011 की सर्वे सूची में अंकित हैं। इसके आधार पर जनपद पंचायत से हितग्राहियों की सर्वे में नोडल अधिकारी, रोजगार सहायक, कोटवार, मचांदुर सचिव सर्वे कर रहे हैं।

इसमें ग्राम के कोटवार कुंअर सिंह चौैहान हितग्राहियों की गलत जानकारी दे रहे हैं। शासकीय योजनाओं और कार्यों में बाधा भी उत्पन्न कर रहे हैं। इससे ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने अंडा थाने में शिकायत की है। ग्रामीणों की मांग है कि कोटवार को हटाकर उसके स्थान पर दूसरे की नियुक्ति की जाए। इससे ग्रामीणों को सरकार की योजना का उचित लाभ मिल सकेगा। यह निर्णय सरपंच, पंच और सभी ग्रामवासियों ने भेजा है। कोटवार पर कार्रवाई करने की मांग कलेक्टर, जनपद पंचायत, जिला पंचायत से की गई है। शिकायतकर्ताओं में मतवारी के सरपंच टोमन लाल साहू, दुखुत साहू, पुनऊ राम यादव, उपसरपंच चुम्मन लाल, पंच शिवलाल साहू, बीरबल साहू, राम चरण साहू, घनश्याम यादव, बेनी राम साहू, हेमेंद्र साहू, राजेश आदि है।

खबरें और भी हैं...