पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bhilai
  • समता मूलक समाज बाबा साहेब की देन, उनके आदर्शों को अपनाएं: मंच

समता मूलक समाज बाबा साहेब की देन, उनके आदर्शों को अपनाएं: मंच

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एससी-एसटी मंच पाटन रविवार को पाटन के सतनाम भवन संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई। कार्यक्रम को प्रमुख रूप से दुलार सिंह ठाकुर, राजेंद्र मार्कंडेय, बालाराम कोसरे, पवन ठाकुर, शीतकरण महिलवार, खेमलाल देशलहरे आदि मौजूद रहे। सभी वक्ताओं ने भारत के संविधान निर्माण में बाबा साहेब की प्रमुख भूमिका को याद किया। कहा कि संविधान की वजह से ही समता मूलक समाज की स्थापना हुई। पुरुषों और महिलाओं को समानता का अधिकार दिया। उनका सिद्धांत शिक्षित बनो, संगठित बनो, संघर्ष करो का रास्ता बताया। बाबा साहब अपने इन्हीं तीन सिद्धांतों के कारण सिंबल आफ नॉलेज बने।

पाटन सतनाम भवन में संगठन के सदस्यों ने जयंती मनाई।

बोरई में मंडल भाजपा का हुआ कार्यक्रम. अंडा|भाजपा अंजोरा मंडल के ग्राम बोरई में समरसता दिवस मनाया गया। पूर्व केबिनेट मंत्री स्व.हेमचंद यादव को श्रद्धांजलि दी गई। युवा मोर्चा क ओमेश्वर ने बाबा साहेब के जीवन का परिचय दिया। दिनेश देशमुख ने उनके योगदान को बताया।

वैशालीनगर में सुना पीएम का भाषण. भिलाई| डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर वैशाली नगर गोल मार्केट में कार्यक्रम हुआ। इस दौरान उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव भाषण सुना। विनीत वाजपेयी, पूनम शुक्ला, गीता राजपूत, रेखा दास, माला ठाकुर व अन्य मौजूद रहे।

मोहंदीपाठ में 100 परिवारों को मिलेगा आवास योजना का लाभ

अंडा|ग्राम पंचायत मोहंदीपाट में जयंती को सामाजिक न्याय दिवस के रूप में मनाया गया। ग्राम सभा में सरपंच मुकेश साहू ने स्वच्छ भारत अभियान के तहत निर्माणाधीन जलवाहित शौचालय का समुचित उपयोग करने, ग्राम को साफ सुथरा रखने, नल जल, पेय जल व निस्तारी तालाबों को स्वच्छ रखने की बात कही। उन्होंने बताया कि गांव में लगभग 100 परिवारों को प्रधानमंत्री आवास का लाभ मिलेगा। अब तक 52 परिवार लाभान्वित हो चुके हैं। उज्ज्वला योजना के तहत 56 परिवार को चूल्हा व गैस का वितरण किया गया।

खबरें और भी हैं...